Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को बारिश के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ने और जलभराव की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय ढांचे की लाइफ-साइकिल प्लानिंग तैयार करने को कहा, ताकि व्यवस्था खराब होने से पहले मरम्मत या बदलाव किया जा सके। पुराने पेयजल टैंकों के अपग्रेडेशन, पानी के पुनः उपयोग और रिचार्ज बोरवेल पर भी विशेष जोर दिया गया।
चंडीगढ़ : हरियाणा में लगातार बारिश को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलभराव और जल निकासी को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान वे मुख्यालय न छोड़ें और अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें। बैठक में मंत्री ने कहा कि सुपर सकर मशीन, जेटिंग मशीन, पाइप, मोटर और अन्य जरूरी मशीनरी पूरी तरह तैयार रखी जाए, ताकि जलभराव की स्थिति सामने आते ही तत्काल कार्रवाई हो सके। पुराने और खराब वाटर टैंकों को लेकर भी मंत्री ने सर्किल वाइज डाटा और एस्टीमेट तुरंत मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टैंकों के अपग्रेडेशन का काम जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर और स्वच्छ पेयजल मिल सके। मंत्री ने सड़कों की तर्ज पर जन स्वास्थ्य विभाग को भी इंफ्रास्ट्रक्चर की लाइफ-साइकिल प्लानिंग तैयार करने को कहा। उनका कहना था कि किसी व्यवस्था के खराब होने का इंतजार करने के बजाय उसकी लाइफ स्पैन पूरी होने से पहले ही मरम्मत, रखरखाव या बदलाव की योजना तैयार होनी चाहिए। बैठक में जल संरक्षण, रिचार्ज बोरवेल, पानी के पुनः उपयोग और वाटर वर्क्स की नियमित सफाई पर भी जोर दिया गया।