Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री सैनी ने राज्य के प्रमुख विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए फरीदाबाद ग्लोबल सिटी में विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। करीब 1000 करोड़ की परियोजना का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं पिंजौर हवाई पट्टी के विस्तार, यादविंद्रा गार्डन में 100 कमरों के फाइव स्टार होटल और टिक्करताल में एडवेंचर पार्क की योजनाओं पर भी आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए।
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी में विश्व स्तर का आइकॉनिक टावर बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पिंजौर की हवाई पट्टी के विस्तार की योजना भी बनाई जाएगी। राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल सिटी में बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का काम अगले तीन महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 1000 एकड़ में विकसित हो रही इस ग्लोबल सिटी पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और 80 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। बाकी काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। ग्लोबल सिटी में शिक्षण संस्थान, अस्पताल, मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल और मैरिज पैलेस जैसी सुविधाएं होंगी। इसे नमो भारत मेट्रो और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। वहीं, पंचकूला के यादविंद्रा गार्डन में 100 कमरों का फाइव स्टार होटल बनाने और टिक्करताल में एडवेंचर पार्क विकसित करने की भी योजना है। नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब में 23 अगस्त से विशेष ट्रेन चलेगी, जबकि हिसार के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में भी बड़े स्तर पर औद्योगिक ढांचा विकसित किया जा रहा है।