Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को आधुनिक कौशल से लैस करने की सरकार की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आईटीआई को करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जा रहा है। एमएसएमई नीति के तहत अगले पांच वर्षों में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 5 लाख से ज्यादा रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, बल्कि आज की सबसे बड़ी ताकत हैं। मुख्यमंत्री ने एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए समाज से बीमारी नहीं, बल्कि बीमारी से जुड़े भेदभाव के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाना अज्ञानता है। जागरूकता और सही जानकारी से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए सैनी ने कहा कि जिस हाथ में हुनर होना चाहिए, उसमें नशे की सुई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने पर भी जोर दिया। एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, डिजिटल तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की आईटीआई को करीब 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सरकार की एमएसएमई नीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश और 5 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।