Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
धेमाजी और लोअर सियांग के सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। आर्थिक नाकेबंदी के दौरान सड़कों पर प्रदर्शन तेज हो गया और देखते ही देखते स्थिति पथराव तक पहुंच गई, जिससे दोनों राज्यों के बीच तनाव और गहरा गया।
धेमाजी (Naren Danu) : असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तनाव लगातार गहराता जा रहा है। हालात तब और बिगड़ गए, जब आर्थिक नाकेबंदी के दौरान शिलापाथर-लीकाबली हाईवे पर प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी इसकी चपेट में आ गए। विवाद की जड़ 10 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना को माना जा रहा है। धेमाजी जिले के गेरुकामुख थाना क्षेत्र के मिंगमांग गांव में सीमा विवाद को लेकर हुई फायरिंग में करीब 11 लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि यह विवाद असम की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर शुरू हुआ था। घटना के विरोध में टाकम मिसिंग पोरिन केबांग (टीएमपीके) ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान कर दिया। इसके बाद दोनों राज्यों के बीच कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। गुरुवार को शिलापाथर-लीकाबली मार्ग पर प्रदर्शन और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सुरक्षा बलों को स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात किया गया। टीएमपीके के साथ मिसिंग मिमाग केबांग और टाकम मिसिंग महिला केबांग ने गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों का कहना है कि आरोपितों को असम पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए। इसके अलावा, सीमा विवाद का स्थायी समाधान निकालने और कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग भी उठाई गई है। रिपोर्टों के अनुसार, आर्थिक नाकेबंदी के कारण अरुणाचल प्रदेश के पंजीकरण नंबर वाले वाहनों को कई प्रवेश बिंदुओं पर रोका जा रहा है। उल्लेखनीय है कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 804.1 किलोमीटर लंबी सीमा है, जहां कई स्थान लंबे समय से विवाद का कारण बने हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि से बचने की अपील की है। दोनों राज्यों के अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।