Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पुरुष प्लाटून रही दूसरे स्थान पर, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 5 पुलिसकर्मी सम्मानित
पंचकूला/ 15 अगस्त :- 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य जिला स्तरीय समारोह में पंचकूला पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की मिसाल पेश की। समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले पंचकूला पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया। समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में पीएसआई प्रवीण, लेडी पीएसआई पूजा, एएसआई सतीश, एएसआई कुलदीप तथा महिला हेड कांस्टेबल मंजू शामिल रहे। इन पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कर्तव्य के प्रति समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मार्च पास्ट में भी पंचकूला पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अनुशासन और टीमवर्क की मजबूत पहचान पेश की। परेड कमांडर एसीपी विक्रम नेहरा के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष पुलिस टुकड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और जोश के साथ मार्च पास्ट किया। जिसमें पंचकूला पुलिस की महिला प्लाटून ने प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि पुरुष प्लाटून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई मनोज तथा महिला टुकड़ी की अगुवाई लेडी एएसआई शिवानी ने की। पंचकूला पुलिस के इस शानदार प्रदर्शन पर पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने महिला प्लाटून के प्रथम स्थान प्राप्त करने की विशेष सराहना करते हुए इसे नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन बताया। साथ ही उन्होंने पुरुष प्लाटून को भी द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिसकर्मियों का अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।