Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अंबाला 15 अगस्त : बादलों की रिमझिम झड़ी के बीच पी.के.आर.जैन वाटिका में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शाम लाल (मेयर पंचकूला), माननीय अतिथि ओमप्रकाश (चेयरमैन ऑफ शिवालिक डेवलपमेंट बोर्ड हरियाणा सरकार), पवन मित्तल (वर्तमान प्रेसिडेंट ऑफ राम मंदिर पंचकूला), विजय अग्रवाल (वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ राम मंदिर पंचकूला), सुरेंद्र जैन ( प्रधान मुबारकपुर संघ) विशेष तौर पर पहुंचे। मुख्य अतिथि शाम लाल द्वारा विद्यालय के प्रांगण में तिरंगा फहराया गया तथा विद्यार्थियों को आजादी का महत्व बताते हुए भारत की अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से पूर्ण गीत -संगीत, कविताएँ, नृत्य आदि उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। इस बेहतरीन कार्यक्रम से विद्यालय का वातावरण एक अनूठी देशभक्ति, एकता ,सौहार्द और प्रेम से भर उठा। मैनेजमेंट सदस्य धर्मपाल जैन (प्रेसिडेंट), मनोज जैन (वाइस प्रेसिडेंट), अमन जैन (सेक्रेटरी), मनीष जैन (मैनेजर) अमृतलाल जैन (कन्वीनर पी.के.आर. जैन वाटिका), नितिन जैन (को-कन्वीनर पी.के. आर. जैन वाटिका), अमित जैन (कन्वीनर पी.के.आर. जैन पब्लिक), कशिश जैन (को-कन्वीनर पी.के.आर. जैन पब्लिक), वरुण जैन (कन्वीनर पी.के.आर. जैन गर्ल्स) , पंकज जैन (कार्यकारी सदस्य), मनीष जैन (गोलू) ( कार्यकारी सदस्य), राजेश जैन (कार्यकारी सदस्य), अशोक जैन (कार्यकारी सदस्य), वीरेंद्र जैन (कार्यकारी सदस्य ),श्रितेश जैन (कार्यकारी सदस्य), विमल जैन, विनोद जैन एवं जैन समाज के गण मान्य सदस्य गण भी इस विशेष अवसर उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.मिनी सपरा ने सभी को आजादी की वर्षगांठ की बधाई दी और हमारे देश का भविष्य यानी कि विद्यार्थियों को अपने अंदर देशभक्ति की भावना को प्रबल करने और उसका पालन करने की प्रेरणा दी।