अम्बाला शहर में एकम न्यास की महिला कार्यकारिणी ने मनाया हरियाली तीज का पर्व, कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; पूनम जिंदल ने कहा कि तीज महिलाओं के जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द का संदेश लेकर आता है, वहीं सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए भारतीय परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत किया जा सकता है।
अम्बाला ( जगदीप सिंह) : एकम न्यास की महिला कार्यकारिणी द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिलाओं ने तीज से जुड़ी पारंपरिक गतिविधियों, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखते हुए महिलाओं को आपसी मेल-जोल और उत्सव के माध्यम से जोड़ना रहा।
एकम न्यास की महिला प्रधान पूनम जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीज भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो महिलाओं के जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिला सदस्यों ने मिलकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं और समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर पूनम जिंदल,मिली बग्गा,श्वेता गोयल,रजनी शर्मा,मेघा आनंद, रितु अग्रवाल,पूनम मल्होत्रा,अनुराधा राजपूत,नीरू बाला,सरिता गर्ग,अनु गर्ग,मीनू बंसल,कोमल मेहता,कोमल सिंगला,राशि अग्रवाल,अंजली चानना, नेहा जिंदल,दीपिका धीमान,गीता व सदस्य मौजूद रहे।