NHRACF चंडीगढ़ ने अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी के नेतृत्व में सेक्टर-16 रोज गार्डन में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस; नगर निगम आयुक्त अमित कुमार रहे मुख्य अतिथि, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाया जागरूकता अभियान, ‘Say No to Drugs’ संदेश वाले पर्चे बांटे, पतंगबाजी प्रतियोगिता और तीज मेहंदी कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह से लिया हिस्सा।
चंडीगढ़: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF) चंडीगढ़ ने अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी के नेतृत्व में सेक्टर-16 रोज गार्डन में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में पतंगबाजी प्रतियोगिता, तीज मेहंदी कार्यक्रम और “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” जागरूकता अभियान चलाया गया।
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील की। इस दौरान लोगों को “Say No to Drugs” संदेश वाले पर्चे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में NHRACF और द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्य व अन्य अतिथि मौजूद रहे।