कई गलियों में लंबे समय से अंधेरा होने के कारण रात में आवागमन में परेशान हो रहे थे वार्डवासी; समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद गुरजिंदर कौर ने बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पार्षद ने कहा कि वार्ड की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा और नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक के नेतृत्व में बराड़ा में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
बराड़ा (अमरिंदर सिंह) : बराड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को पार्षद गुरजिंदर कौर की पहल पर ठीक करवा दिया गया है। लंबे समय से वार्ड की कई गलियां अंधेरे में डूबी हुई थीं, जिससे स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद गुरजिंदर कौर ने बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाने की कार्रवाई शुरूकरवाई। लाइटें ठीक होने के बाद अब वार्ड की गलियों में रोशनी लौट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।पार्षद गुरजिंदर कौर ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक ने भरोसा दिलाया है कि बराड़ा शहर के विकास कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 16 की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उसका समाधान करवाया जाएगा।