Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस के 30 हवलदारों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति दी गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईपीएस पंकज नैन ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए पुलिसकर्मी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाते हुए पद की गरिमा बनाए रखें।
पंचकूला (कपिल नागपाल) : पंचकूला पुलिस के 30 हवलदारों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति मिली है। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पंकज नैन ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सभी पुलिसकर्मी अपने नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण से ड्यूटी निभाएं। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी। पदोन्नत पुलिसकर्मियों में सुरजीत सिंह, धनी राम, सोहन लाल, विजय कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, हरदीप, सत्यवान सिंह, सुनील दीक्षित, दिनेश, सतीश कुमार, पवन कुमार, डिम्पल कुमार, चरण सिंह, अमित कुमार, राम निवास, नरेश कुमार, कश्मीर सिंह, विकास आनंद, रामचंद्र, पवनेश कुमार, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार, ज्वाला सिंह, लीला राम, गुरविंदर सिंह और सैयद खान सहित अन्य शामिल हैं। विभागीय कार्यों के कारण सभी पदोन्नत पुलिसकर्मी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।