Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
वार्ड नंबर-30 के जर्नैल एन्क्लेव फेज-2 में रास्ते पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड को लेकर विवाद सामने आया है। कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि बैरिकेड को स्थायी रूप से फिक्स किए जाने से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, सीवरेज वाहनों और स्कूल बसों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। पूर्व पार्षद नवतेज नवी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त ओवरहेड को लोगों की मांग पर दोबारा लगाया गया है।
जीरकपुर : वार्ड नंबर-30 के अंतर्गत जर्नैल एन्क्लेव फेज-2 में रास्ते पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी के कुछ निवासियों ने पूर्व पार्षद नवतेज नवी पर बिना उनकी और प्रशासन की सहमति के बैरिकेड को स्थायी रूप से फिक्स करवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से आपातकालीन वाहनों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। निवासियों के अनुसार कॉलोनी में भारी ट्रकों की आवाजाही रोकने के लिए पहले बैरिकेड लगाया गया था, लेकिन आपात स्थिति को देखते हुए उसे हटाने योग्य रखा गया था। उनका आरोप है कि अब निजी मशीनरी की मदद से इसे स्थायी रूप से पक्का कर दिया गया है। इससे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सीवरेज सफाई वाले वाहन, घर शिफ्ट करने वाले ट्रक और कुछ स्कूल वाहनों के आवागमन में परेशानी हो सकती है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि स्कूल वाहन आगे नहीं जा पाने के कारण छोटे बच्चों को भी कुछ दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी आगजनी या मेडिकल इमरजेंसी के दौरान यदि बड़ा वाहन अंदर नहीं पहुंच पाया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। युवराज, अजब, सुनील कुमार, कमल, विजय शर्मा, नरेंद्र, रोहित, संदीप कुमार, नरेश और दानिश सहित अन्य निवासियों ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि बैरिकेड की ऐसी व्यवस्था की जाए, जिसे आपात स्थिति में तुरंत खोला जा सके। साथ ही बिना अनुमति काम करवाने के आरोपों की जांच की मांग भी की गई। लोगों की मांग पर दोबारा लगाया ओवरहेड : नवी पूर्व पार्षद नवतेज नवी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जर्नैल एन्क्लेव फेज-2 में लगाया गया ओवरहेड नया नहीं है। यह वर्ष 2023 से पहले से ही वहां मौजूद था, लेकिन एक वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। उनके अनुसार गोदाम क्षेत्र के साथ लगते निवासियों की मांग पर करीब 10 दिन पहले इसकी वेल्डिंग करवाकर उसी स्थान पर दोबारा लगाया गया। नवी ने कहा, “हम लोगों का काम लोगों को सुविधा पहुंचाना है, न कि दुविधा पैदा करना।” उन्होंने कहा कि ओवरहेड लगाने का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को परेशानी देना नहीं, बल्कि उनकी मांग के अनुरूप व्यवस्था करना है।