लुधियाना के भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित जोनल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 18 विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। 12वीं के गुरजिंदर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
लुधियाना : लुधियाना के भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में आयोजित जोनल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लिया।
19 वर्षीय आयु वर्ग में 12वीं कक्षा के गुरजिंदर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। नौवीं कक्षा के वैभव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुलराज सिंह और प्रियांशु ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीते।
वहीं 14 और 17 वर्षीय आयु वर्ग में अग्रिम, नक्ष मल्होत्रा, देवांश कश्यप, आर्यन और दक्ष नय्यर ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रधानाचार्य पवन सूद ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने गुरजिंदर सिंह और कोच संजीव ठाकुर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर विशेष शुभकामनाएं दीं।