Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कांग्रेस की ताक़त – अनुभव और जोश अजीत झा | चंडीगढ़ ब्लॉक-4 कांग्रेस टीम की ओर से संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी में भव्य जयंती समारोह एवं ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक-4 कांग्रेस अध्यक्ष पंकज ठाकुर और यूथ प्रवक्ता साहिल चावर ने की। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संत रविदास जी के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। लक्की ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और दर्शन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी सहित युवा नेताओं ने इंदिरा कॉलोनी की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और संत रविदास जी के सामाजिक योगदान पर अपने विचार साझा किए। अनुसूचित जाति विंग के चेयरमैन धर्मबीर, वार्ड-4 प्रभारी नरेंद्र सिंह उर्फ नंदी, धीरज गुप्ता, बिजेंद्र दुलगाच और रोकी चौधरी ने कार्यक्रम को मार्गदर्शन प्रदान किया। आरडब्ल्यूए की ओर से प्रेसिडेंट सतबीर कांगड़ा और एडवाइजर सुनील पारखी ने संत रविदास जी द्वारा समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नेत्रम राणा, जलील कुरैशी, रफीकन, गुड्डी, वाल्मीकि मंदिर प्रधान भाई अजय पुहाल, ओल्ड इंदिरा कॉलोनी वाल्मीकि मंदिर के संचालक संजू, बलबीर सिंह भूम्भक, मास्टर अमरनाथ, राज सिंह, महावीर, सूरज राजपूत, गौरव राजपूत, मनदीप, रोहित, राम ठाकुर, टोनी, राजेंद्र, गन्नू कुमार, नरेश, नीटू, राहुल कुमार, मनीष यादव, तुषार, विशाल ठाकुर, हिमांशु सैनी, सतीश, राम अवतार, राजबीर सिंह, भारतीय, कमलेश, सुभाष धीमान, रवि, अमरजीत और मंदीप शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर टीम से रेशम, सूरज, कर्म सिंह, सतीश, समीर, सिद्धू और देव, कॉमर्स जोन के ऑनर मनोज श्रीवास्तव तथा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के प्रेसिडेंट तलविंदर सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में महिला शक्ति की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। पूजा दुलगाच, मीनू चांवर, पारुल बिड़ला, दीपमाला, बीरो, संगीता, बबीता, आशा, पूजा रंधावा, गीता, निर्मला, नीतू, मुस्कान और नम्रता यादव सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक एकता को और मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।