Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 4 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल झूठी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तीसरी पारी के दौरान पेश किया गया आम बजट देश को विकसित भारत की ओर तेजी से ले जाने वाला है। हरियाणा निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना बजट पढ़े ही विपक्षी नेता केवल “हाजिरी लगाने” के लिए बयान दे रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता बजट पेश होने से पहले ही ट्वीट कर देते हैं, जो उनकी गैर-जिम्मेदार राजनीति को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बजट का मतलब केवल लोकलुभावन घोषणाएं और भ्रष्टाचार था, जिससे गरीब वर्ग को निराशा ही हाथ लगती थी। वहीं मोदी सरकार के बजट में विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और हर वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता कभी संविधान तो कभी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं, लेकिन अपने शासनकाल के विकास कार्यों का हिसाब नहीं देते। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और आने वाले समय में पंजाब और बंगाल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।