Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/7 फरवरी। होशियारपुर में धार्मिक कुटिया में माथा टेककर लौट रही पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। महिला को 3 गोलियां मारी गईं। हमलावरों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग की। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शनिवार तड़के 5 बजे हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील कर दिया है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात होशियारपुर के गढ़शंकर एरिया में हुई। महदवाणी गांव की रहने वाली रचना देवी (62) तड़के 5 बजे घर से निकलीं। वह एक धार्मिक कुटिया में माथा टेकने गई। फिर वहां से घर लौट रही थी। वारदात के वक्त वह अकेली ही पैदल आ रही थी। मृतका के परिजनों के मुताबिक महिला रूटीन में माथा टेकने जाती थी। घर से काफी दूर 2 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उन पर सामने से 3 गोलियां चलाईं गईं। सभी उनके शरीर पर लगीं, जिससे वहीं पर उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग वहां दौड़कर पहुंचे तो इसका पता चला। --