Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
समय रहते दमकल पहुंची, बड़ा हादसा टला
अजीत झा. चंडीगढ़ 18 Feb । डड्डूमाजरा के मकान नंबर 1168 में उस समय हड़कंप मच गया जब घर के भीतर रखे छोटे एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने रसोई और आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और रसोई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सिलेंडर को जलती अवस्था में छोड़ दिया गया था, जिससे गैस रिसाव और लपटें तेज हो गईं। हालांकि आग के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों में दहशत आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। समय पर दमकल पहुंचने से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के मकान सुरक्षित रहे। दमकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते समय सावधानी बरतें, गैस स्टोव बंद करने के बाद रेगुलेटर भी बंद करें और किसी भी तरह की गैस गंध आने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में गैस सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।