Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना **लुधियाना, 26 फरवरी।** पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक व अभिनेता परमीश वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला रंगदारी और गैंगस्टर के नाम पर मिली धमकी से जुड़ा है। परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। रकम न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। भाई रणधीर सिंह नगर निवासी हार्डी ने थाना सराभा नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी से उन्हें +1 और +1302 जैसे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले ने खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा किया। आरोपी ने कथित तौर पर हार्डी के परिवार की निजी जानकारी और लोकेशन होने की बात कहकर दहशत फैलाने की कोशिश की। धमकियों से घबराए हार्डी ने एएसआई जसविंदर सिंह को बयान दर्ज कराए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदेशी नंबरों को ट्रेस करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में पंजाबी कलाकारों को गैंगस्टरों द्वारा धमकियां मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं।