Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा होशियारपुर :बे आश्रयों का आश्रय सर्वत्तन का भला आश्रम नंदाचौर में श्री रविदास महाराज जी एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम गद्दी नशीन संत जागीर सिंह के नेतृत्व में देश विदेश की संगतों के सहयोग से संपन्न हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में कीर्तन के दीवान सजाए गए जिस में रागी, ढाड़ी एवं गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी के संतों महापुरुषों की ओर से कथा कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया।इस मौके संत इंदर दास सेखै जनरल सेक्रेटरी गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी पंजाब, संत धर्मपाल शेरगढ़, संत मनजीत दास हिमाचल, संत कुलदीप दास बसी मारूफ, संत बीबी कुलदीप कौर महिना, बहन संतोष कुमारी, बाबा बलकार सिंह वडाला, संत मनजीत दास विछोही, संत गुरमीत दास, संत प्रेमेश्वरी दास, प्रमुख रागी जथा प्रीत बेगमपुरिया, मिशनरी गायक बलविंदर बिट्टू ने कथा कीर्तन, गुरमति विचारों द्वारा निहाल किया और सतिगुरु रविदास महाराज जी, श्री गुरु नानक देव जी के महान क्रांतिकारी जीवन एवं मिशन से संगतों को जानू करवाया।संत जागीर सिंह की ओर से धार्मिक, समाजक एवं राजनैतिक व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस मौके इंजी. जगदीश बद्धन अध्यक्ष श्रोमणी श्री गुरु रविदास चैरिटेबल सभा, नंबरदार बीर चंद सूरिला, वरिंदर बंगा कौमी जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया आदि धर्म मिशन, अवतार सिंह वर्ल्ड चैपियन, अवतार सिंह हर्दो खानपुर, गायक जग्गी सिंह, चेयरमैन परमजीत मडार, गुरकृपाल सिंह आदि हाजिर थे।