Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/2अप्रैल। चंडीगढ़ प्रशासन से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड नंबर 35 के पार्षद और पूर्व उप महापौर राजिंद्र शर्मा ने बुधवार को चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया से उनके कार्यालय में भेंटवार्ता की और वार्डवासियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं भरा ज्ञापन सौंपा | चंडीगढ़ के प्रशासक कटारिया से हुई भेंटवार्ता के दौरान हुई बातचीत के बारे में पार्षद राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता और सकरात्मक भाव से सुना और उन समस्याओं पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया | वार्डवासियों की समस्याओं के बारे में शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में अधिकाँश तौर पर विभिन्न सोसाइटीज के फ्लैट हैं | इसमें कई सोसाइटीज को 20 वर्षों से ऊपर हो गए अभी तक एस्टेट ऑफिस द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है | दूसरा सेक्टर 50 में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए अलाट की जाने वाली भूमि गत 25 वर्षों से खाली रहने से वहां जंगल बन गया है | वो स्थल महिलाओं आदि के लिए सुरक्षित नहीं रहा है | स्थानीय लोगों ने मांग की है कि उस जमीन पर एक तो उनको मार्किट उपलब्ध करवाई जाए दूसरा खाली पड़ी जमीन पर साफ़ सफाई की जाये | इस सेक्टर में कोई मार्किट न होने की वजह से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए वहां के निवासियों को अन्य सेक्टर की मार्किट में जाने को विवश होना पढ़ता है | इसके अलावा कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटीज के लोगों द्वारा उनके की गयी नीड बेस चेंज को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के निवासियों की तर्ज पर नियमित करने , इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को बताया कि उनके घरों को लीज होल्ड तो फ्री होल्ड करने में लगाए जाने वाले चार्जेज को भी कम किया जाए चूँकि यहाँ के निवासी जयादातर रिटायर्ड पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिक हैं जिनको अपनी पेंशन के भीतर ही सीमित मात्रा में खर्चा करना होता है | उन्होंने बताया कि प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पार्षद शर्मा द्वारा स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और अपने अधिकारीयों को इस से सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों से बात करने को कहा ताकि उपरोक्त समस्याओं को हल करवाने हेतु इसके लिए यथासंभव हल निकाला जा सके | उनके आश्वासन पर पार्षद राजिंदर शर्मा ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का आभार व्यक्त किया |