Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने डेराबस्सी हलके की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने धनौनी, अमलाला, लालड़ू, जड़ौत, तसिंबली और समगौली की मंडियों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से सीधा संवाद भी किया। विधायक रंधावा ने मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा करवाते हुए खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धनौनी मंडी में किसान मेजर सिंह (गांव परागपुर) की फसल एम.एम. ट्रेडर्स के माध्यम से तथा किसान राजबीर सिंह की फसल जगन्नाथ पवन कुमार (जे.एन.पी.के.) के जरिए खरीदी गई। इसी तरह अमलाला मंडी में सरबजीत सिंह की फसल एन.एन. एंटरप्राइजेज, लालड़ू में नविंदर कुमार की फसल जूमा राम भगवान दास, जड़ौत में गुरलाल सिंह की फसल करण एंटरप्राइजेज, तसिंबली में बलजीत सिंह की फसल रघुनाथ दास सोहन लाल और समगौली में जय सिंह की फसल मंगला ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से खरीदी गई। इस अवसर पर विधायक ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए गांव अंताला की सुमन रानी, जिनके पति की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, तथा गांव भूखड़ी की रजनी देवी, जिनके पति की खेत में करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस मौके पर एसडीएम डेराबस्सी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन, मंडी सचिव, किसान विंग के पदाधिकारी, नगर काउंसिल प्रतिनिधि, पंच-सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य और आढ़तीगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।