Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शहर में ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां भोले-भाले लोगों को क्रिकेट मैच की टिकट बुकिंग के नाम पर ठगने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शहर में ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां भोले-भाले लोगों को क्रिकेट मैच की टिकट बुकिंग के नाम पर ठगने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सतीश वालिया उर्फ हैप्पी निवासी ड्रीम हाउस एसबीपी, नाभा रोड जीरकपुर के रूप में की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन जीरकपुर के एएसआई हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हाई ग्राउंड रोड इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम गोपाल स्वीट्स के पास मौजूद थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी लोगों को मोटी कमाई का लालच देकर अपने घर बुलाता है और क्रिकेट मैच की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर उनके खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लेता है। मुखबिर ने यह भी बताया कि आरोपी के पास कई मोबाइल फोन हैं, जिनके जरिए वह अलग-अलग लोगों को निशाना बनाता है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गतिविधियां गबन से संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध की श्रेणी में आती हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उससे पूछताछ के बाद ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।