Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा का कहना है कि देश की राजनीति में आज एक बड़ा और निर्णायक बदलाव सामने आया है। आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता एवं विक्रम साहनी ने आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों और नेतृत्व से निराश होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भाजपा की ओर से पार्टी में शामिल होने पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी अब “आम” नहीं रही, बल्कि अहंकार, अवसरवाद और भ्रम की राजनीति का केंद्र बन चुकी है। जिस पार्टी ने ईमानदारी और पारदर्शिता का दावा किया था, वही आज आंतरिक कलह, तानाशाही नेतृत्व और जनता से किए वादों की खुली अनदेखी एवं भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं का यह निर्णय इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अब सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती। आम आदमी पार्टी का झूठ और दिखावे का मुखौटा उतर चुका है। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी है। आज भारत विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है, और यही विश्वास देश के हर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को भाजपा की ओर आकर्षित कर रहा है। यह सिर्फ दल परिवर्तन नहीं, बल्कि देशहित में लिया गया एक साहसिक और सही निर्णय है। आने वाले समय में यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता अब भ्रम की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि मैं पुनः सभी नए साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और तेज करेंगे।