Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील की शिकायत पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3), 62 और 351 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमृत हूरिया, उसकी पत्नी साक्षी और जीत लोहगढ़िया के रूप में हुई है, जबकि एक पुरुष और एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह जौली निवासी ब्लॉक-जी, एरोसिटी ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से वकील है और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है। उसने वर्ष 2022 में 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। आर्थिक तंगी के चलते अमृत हूरिया ने उसे कर्ज देने की पेशकश की और रजिस्ट्री में प्लॉट का 67 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम गारंटी के तौर पर करवा लिया, जबकि 33 प्रतिशत हिस्सा जौली के नाम रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अपने खर्चे पर पूरी कोठी का निर्माण कराया और लंबे समय से अपने परिवार के साथ वहां रह रहा है। जौली ने आरोप लगाया कि 19 मार्च 2026 को जब वह अपने परिवार के साथ घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और कुछ लोग घर के अंदर मौजूद थे। आरोप है कि अमृत हूरिया और उसके साथियों ने उस पर हमला किया, धमकियां दीं और मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। उसने बताया कि घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी 18 मार्च को ताला तोड़कर घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि 28 मार्च को आरोपी दोबारा घर में घुसे। इस दौरान उनके पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, फोटो और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की भूमिका, संपत्ति विवाद और लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।