Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अंबाला राष्ट्रीय मार्ग पर गांव देवीनगर को जाने वाले मोड़ पर नए शराब के ठेके के लिए अस्थायी शेड तैयार किए जाने की सूचना मिलते ही गांव में भारी रोष फैल गया। सोमवार को गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हुए और शेड के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम को तुरंत बंद करने और ठेके को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, कृष्ण सैनी, इकबाल लाली, संदीप सैनी और मनिंदर सिंह ने बताया कि गांव की मुख्य संपर्क सड़क के मोड़, जो राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित है, वहां ठेका खोलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इसे गांव के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर ठेका प्रस्तावित है, वह रोजाना आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। यहां से महिलाएं और छात्र-छात्राएं बसों और ऑटो का इंतजार करते हैं, जबकि यह स्थान मिनी बस स्टॉप के रूप में भी उपयोग होता है। इसके अलावा, पास स्थित अस्पताल के मरीज और उनके परिजन भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील स्थान पर ठेका खोले जाने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ठेके का काम तुरंत बंद नहीं किया गया और इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के लोग किसी भी सूरत में इस स्थान पर शराब का ठेका खुलने नहीं देंगे। इस संबंध में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह राय से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।