Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"पंजाब में अंगदान पंजीकरण में होशियारपुर नंबर-1"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): होशियारपुर जिले ने NOTTO अंगदान पंजीकरण में 2018 पंजीकरणों के साथ पूरे पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पटियाला 1147 पंजीकरणों के साथ दूसरे तथा लुधियाना 968 पंजीकरणों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि आई डोनेशन एसोसिएशन, होशियारपुर, जो पिछले 26 वर्षों से समाज सेवा कर रही है, के प्रयासों तथा जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पंजाब के सहयोग से संभव हुई है। एसोसिएशन द्वारा लगातार सेमिनार, जागरूकता अभियान, काउंसलिंग सत्र और प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अंगदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा डॉ. मनदीप कमल, सिविल सर्जन होशियारपुर को ज्ञापन सौंपा गया है, ताकि इस मामले को डिप्टी कमिश्नर एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब को भेजकर इस मानवतावादी अभियान से जुड़े विभागों, स्वयंसेवकों और समाज सेवकों को सम्मानित किया जा सके। एसोसिएशन ने आम जनता से अपील की कि वे अंगदान पंजीकरण में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस महान कार्य में सहयोग दें। इस अवसर पर उपस्थित थे: श्री बहादुर सिंह सुनेट (संरक्षक), स. मनमोहन सिंह (संरक्षक), श्री सुरेश चंद कपातिया (प्रधान), स. बलजीत सिंह (महासचिव), s. हरभजन सिंह (वित्त सचिव), गुरपाल सिंह (जनसंपर्क सचिव), स. गुरप्रीत सिंह, स. ओंकार सिंह धामी, मैडम संतोष सैनी एवं मैडम लखविंदर कौर डिंपी।