Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अब सफर में मिलेगा भारतीय खाने का स्वाद
जीरकपुर: ट्राइसिटी के फूड लवर्स के लिए भारतीय व्यंजनों को लेकर एक नया और अनोखा कॉन्सेप्ट सामने आया है। चंडी हॉस्पिटैलिटी ने एयरपोर्ट रोड स्थित जी ब्लॉक, मोहाली में ट्राइसिटी के पहले इंडियन क्यूज़ीन ड्राइव-थ्रू की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब यात्रियों और स्थानीय लोगों को सफर के दौरान तेज़ और सुविधाजनक तरीके से भारतीय भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के सीईओ एवं ओनर सोनू चंडी ने बताया कि उनका हॉस्पिटैलिटी ग्रुप पिछले 19 वर्षों से अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 रेस्तरां सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है और अब भारत में आधुनिक एवं इनोवेटिव डाइनिंग कॉन्सेप्ट्स के साथ विस्तार कर रहा है। इसी विस्तार योजना के तहत कंपनी ने “करीलेन किचन” के साथ अपने रेस्तरां “करी एंड हॉप्स ब्रूइंग कंपनी” की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि अब तक ड्राइव-थ्रू सुविधा मुख्य रूप से बर्गर और पिज़्ज़ा जैसे फास्ट फूड तक सीमित थी, लेकिन यह नया कॉन्सेप्ट भारतीय भोजन को भी उसी सुविधा के साथ जोड़ता है। सोनू चंडी ने कहा कि भारतीय खाना लोगों की पहली पसंद होने के बावजूद यात्रा के दौरान इंडियन फूड ड्राइव-थ्रू का विकल्प उपलब्ध नहीं था। ऐसे में यह मॉडल स्वाद, सुविधा और तेज़ सेवा का अनूठा संगम लेकर आया है। कुलिनरी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने द ओबेरॉय होटल्स से जुड़े रहे शेफ आदित ग्रोवर को कुलिनरी कंसल्टेंट के रूप में शामिल किया है। उन्होंने मेन्यू और फ्लेवर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें पारंपरिक भारतीय स्वाद को आधुनिक प्रस्तुति के साथ पेश किया गया है। वहीं किचन संचालन की जिम्मेदारी एग्जीक्यूटिव शेफ हीरा संभालेंगे, जो नई दिल्ली के कई बड़े रेस्तरां के साथ काम कर चुके हैं और मल्टी-क्यूज़ीन ऑपरेशंस का व्यापक अनुभव रखते हैं। कंपनी के अनुसार आने वाले वर्षों में भारत के विभिन्न शहरों में विस्तार की योजना है। उद्देश्य भारतीय स्वाद और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी कॉन्सेप्ट्स को जोड़ते हुए क्विक-सर्विस डाइनिंग सेक्टर को नई पहचान देना है।