Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जिम्मेदारी मिलते ही शुरू हुआ कामकाज
कोलकाता: कोलकाता में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अग्निमित्रा पॉल काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद कर रही हैं। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने पर उनका विशेष फोकस है। बताया जा रहा है कि नई भूमिका के तहत वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक ले रही हैं। इससे पार्टी के भीतर उनकी भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ते नजर आ रहे हैं। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार में बेहद महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसे वह जनता के हित में काम करके साबित करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर विकास, नगर निकाय प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण जैसे विभाग सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन से जुड़े हुए हैं। राज्य में शहरी विकास को गति देने, नगर सेवाओं को बेहतर बनाने तथा महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न नगर निकायों की मौजूदा स्थिति, विकास परियोजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और शहरी बुनियादी ढांचे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, पोषण, बाल कल्याण और सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।