Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
वार्ड नंबर 21 और 26 के लाभार्थियों को राशन किटें दी गईं

कहा, 'मेरी रसोई' योजना भगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक पहल

प्रदेश में 40 लाख परिवारों को मिलेगा 'मेरी रसोई' योजना का लाभ

किट में मिलेगी 2 किलो चने की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी, 1 लीटर सरसों का तेल
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने स्थानीय वार्ड नंबर 21 और 26 में पंजाब सरकार की 'मेरी रसोई' योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोक भलाई के कार्यों के तहत यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत प्रदेश के करीब 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। लाभार्थियों को 'मेरी रसोई' योजना के तहत राशन किटें बांटते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि यह उपक्रम जरूरतमंद परिवारों के रसोई के वित्तीय बोझ को कम करने में वरदान साबित होगा। राशन किट में 2 किलो चने की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 'मेरी रसोई' योजना के अलावा अन्य कई लोक भलाई के कार्य और स्कीमों का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है, जिसमें मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च स्तरीय शिक्षा और महिलाओं की भलाई के लिए स्कीमें शामिल हैं। विधायक ने बताया कि योजना के तहत हर लाभार्थी परिवार को हर तीन महीने में विशेष रूप से तैयार की गई राशन किट मिलेगी, जिसमें सरसों का तेल, दाल, चीनी, नमक, हल्दी और घरेलू रसोई चलाने के लिए अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल होंगी। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों का वित्तीय बोझ कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके सार्थक नतीजे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों को अब जीरो बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे परिवारों को पैसे बचाने और घरेलू खर्चे चलाने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 2.20 लाख से अधिक परिवारों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा और यह स्कीम उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने योजना के तहत 900 करोड़ रुपए रखे गए हैं, ताकि लोगों को हर तिमाही पौष्टिक राशन किट उपलब्ध करवाई जा सके। इस मौके पर विधायक जिम्पा ने जरूरतमंद परिवारों से भी बातचीत की, जिन्होंने पंजाब सरकार की इस स्कीम की सराहना करते हुए कहा कि 'मेरी रसोई' योजना उनके रसोई के खर्चों को कम करेगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, मनजोत कौर, हरमिंदर सिंह गोपी, हरविंदर सिंह हैरी, सतवंत सिंह सियाण, कुलविंदर सिंह हुंदल, जसवंत राय काला, मनजीत सिंह, लखबीर सिंह आदि भी मौजूद थे।