Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
किसानों के खेतों के रास्तों को खेत खलिहान योजना के तहत किया जा रहा है पक्का
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने खेत-खलिहान योजना के तहत विभिन्न ईंट रास्तों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच शुरू से ही किसान हितैषी रही है। किसानों के खेतों के रास्तों तक को पक्का किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश में सबसे पहले प्रदेश के किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की शुरूआत की। किसानों को खाद-बीज व फसल बिक्री सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की शुरूआत की। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा गांव बाहरी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बाहरी में खेत-खलिहान योजना के तहत विभिन्न ईंट रास्तों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें सरस्वती ड्रेन के पास से हंसराज के खेत तक 4.15 लाख रुपये की लागत से 0.23 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता, रामसरन के खेत से अजमेर सिंह के खेत तक 8.44 लाख रुपये की लागत से 0.47 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता तथा कृष्ण सैनी के खेत से परवेश सैनी के खेत तक 6.97 लाख रुपये की लागत से 0.38 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता शामिल है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव जोगना खेड़ा में खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से रोशनी देवी पत्नी ओमप्रकाश के खेत तक 13.20 लाख रुपये की लागत से 0.74 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता, मुख्य फिरनी/मंगत राम के खेत से महिंदर सिंह के खेत तक 13.20 लाख रुपये की लागत से 0.74 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता तथा पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से सुखचैन सिंह की कृषि भूमि तक 11.06 लाख रुपये की लागत से 0.62 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता शामिल है। इस मौके पर धर्मपाल सैनी, रमेश सैनी, मोनू शर्मा, नरेंद्र पंचाल, सुमित सैनी, सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, अमरजीत, राजीव, अशोक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।