Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हिसार की पहलवान का कमाल, वियतनाम में गोल्ड पर कब्जा
हिसार: Hisar की पहलवान गरिमा ढांडा ने वियतनाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गरिमा ढांडा की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। उनके परिजनों और समर्थकों ने इस जीत पर गर्व जताया है। अकादमी संचालक अजय पहलवान के अनुसार, शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी, मिर्चपुर की गरिमा ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया की पहलवान को 18-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। गरिमा का पूरे टूर्नामेंट में दबदबा देखने को मिला। उन्होंने पहले मुकाबले में उज़्बेकिस्तान की पहलवान को 10-0 से हराया। इसके बाद कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 14-4 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में चीन की पहलवान को 8-6 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की पहलवान को 18-6 से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गरिमा की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे क्षेत्र और गांव में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि इसी चैंपियनशिप में अकादमी के तीन अन्य पहलवान भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जिससे अकादमी की उपलब्धियों में और इजाफा हुआ है।