Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/30 मई। केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस द्वारा भारतीय टेक्सटाइल और परिधान उद्योग को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कपास के इंपोर्ट पर लगने वाली सभी कस्टम ड्यूटी को अस्थायी रूप से माफ करने का फैसला किया है। यह छूट 1 जून से 30 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। सरकार का यह निर्णय घरेलू बाजार में कपास की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। हाल के समय में कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण टेक्सटाइल उद्योग पर लागत का दबाव बढ़ गया था, जिससे उत्पादन और कीमतों पर असर पड़ रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से कपास की आपूर्ति बेहतर होगी और इनपुट लागत में कमी आएगी। इससे टेक्सटाइल और परिधान सेक्टर के निर्माताओं को राहत मिलेगी, वहीं उपभोक्ताओं को भी कीमतों में संभावित कमी का फायदा मिल सकता है। उद्योग जगत ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे समय पर उठाया गया कदम बताया है, जो सेक्टर की वृद्धि में मददगार साबित हो सकता है। ----