Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जनता नगर के डब्ल मर्डर मामले को पुलिस ने सुलझाया लुधियाना/यूटर्न/1 जून। शिमलापुरी इलाके के जनता नगर में शनिवार को बुजुर्ग दंपति कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर की उनके घर से लाशें बरामद हुई थी। इस मामले को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस जांच के दौरान मृतकों के रिश्ते में लगते भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा गिरवी रखी कार को छुड़वाने के लिए उधार पैसे न देने पर बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 60 हजार रुपए कैश चुराया और मृतकों के पहने हुए सोने के गहने भी उतार लिए थे। इस मामले में आरोपी न्यू अंगद कॉलोनी के प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात के लिए इस्तेमाल की लोहे की गरारी बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने प्रैस कांफ्रेस में बताया कि आरोपी मृतक कुलदीप सिंह का रिश्ते में भतीजा लगता है। कुलदीप सिंह पत्नी हरमीत के साथ रहते थे। जबकि उनकी पांच बेटियां विदेश रहती है। मृतक कुलदीप सिंह आरोपी प्रदीप के पिता का फुफड़ है। प्रदीप खराद का काम करता है। मृतकों के पहने हुए गहने भी उतार डीसीप जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिंह अकसर मृतकों के घर आता जाता ता। उसने किसी के पास अपनी कार गिरवी रखी हुई थी। जिसके चलते उसे पैसों की जरुरत थी। वह पैसे लेने के लिए कुलदीप के पास गया। वहां पर कुलदीप ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रदीप गुस्से में आ गया और उनकी बहस हो गई। जिसके बाद प्रदीप ने लोहे की गरारी उठाकर कुलदीप और हरमीत पर लगातार कई वार कर हत्या की। जिसके बाद घर पर पड़ी नकदी और दोनों के पहने हुए सोने के गहने लेकर फरार हो गया। ---