Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश, 285 करोड़ के हेरोइन नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
गुरुग्राम: अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ गुरुग्राम ने करीब 285 करोड़ रुपये की हेरोइन से जुड़े मुख्य सरगना गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले आठ महीनों से फरार था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता रहा। एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहतक में घेराबंदी कर उसे काबू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भिवानी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यूनिट प्रभारी प्रीतपाल सांगवान के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में हरियाणा और पंजाब में फैले इस नेटवर्क के कई अहम कड़ियों की पहचान हुई है। पुलिस अब इन सुरागों के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ था जब एसटीएफ ने भिवानी से रोहित नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.940 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पूछताछ में रोहित ने अपने भाई गुरप्रीत और लुधियाना निवासी राजेंद्र का नाम उजागर किया, जो इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि गुरप्रीत पंजाब के मोहाली में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित था, जिसमें 50.14 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। उस खेप की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई गई थी। दोनों मामलों को मिलाकर इस ड्रग्स नेटवर्क का कारोबार 285 करोड़ रुपये से अधिक का माना जा रहा है। एसटीएफ की विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।