Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मंत्री महीपाल ढांडाने ने शिक्षा विभाग में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश
चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सोमवार को पंचकूला स्थित उच्चतर शिक्षा और मौलिक शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की मौजूदगी और लंबित फाइलों की स्थिति को लेकर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने साफ कहा कि काम में लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग का पूरा डाटा रोजाना ऑनलाइन अपडेट किया जाए। लंबे समय से लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने एक सप्ताह के भीतर सभी फाइलों का निपटारा करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया। मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए भटकना नहीं चाहिए। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जाएगी। हर 15 दिन में समीक्षा कर यह देखा जाएगा कि निर्देशों का कितना पालन हुआ है और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई तय होगी।