Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च, NEET और CBSE पर जताई नाराजगी
मोदी व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : आज सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कॉंग्रेस कमेटी होशियारपुर के अध्यक्ष दलजीत सिंह गिलज़ीया के नेतृत्व में NEET पेपर लीक और CBSE में फैली अव्यवस्था व खराब प्रबंधों के विरोध में विशाल रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका तथा शिक्षा मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। इस अवसर पर उनकी प्रमुख मांगें NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को भंग किया जाए और NEET के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाई जाए। CBSE की ऑनलाइन स्क्रीनिंग मार्किंग (OSM) प्रणाली में खामियों का तुरंत निवारण। ठेकेदार कंपनी Coempt Edutech को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उस पर पूर्ण जांच की जाए।शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए। प्रमुख वक्ताओं के प्रमुख बिंदु: दलजीत गिलज़ीया ने बताया कि देश भर के 22 लाख विद्यार्थी NEET में बैठे थे, लेकिन प्रश्न पत्र लीक हो गया; यह NEET का दूसरा लीक मामला है, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। **साबका कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ीया ने कहा कि NTA बार-बार NEET परीक्षाएँ करवाने में नाकाम रही है; इसका भंग होना और नई पारदर्शी व्यवस्था बनाना विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने CBSE की OSM प्रणाली में गंभिर खामियों का उल्लेख किया और बताया कि Coempt Edutech को ठेका देने के लिए नियमों में विशेष रियायतें दी गईं, जबकि इस कंपनी को पहले तेलंगाना सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। मौजूद नेताओं में शामिल एडवोकेट रोहित जोशी, अमरप्रीत लाली, सुंदर शाम अरोड़ा, इंदू बाला, रंजीत कुमार, सुरिंदर सिद्धू, बलविंदर बिट्टू, अश्वनी शर्मा, बलविंदर कौर, सोढी बड़ियाल, मनजिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, अशोक शर्मा, अशोक महिरा, हंसराज तथा बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता थे इस अवसर पर कॉंग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब शिक्षा मंत्री अपने हर फर्ज में असफल रहे हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें क्यों बचा रहे व सुरक्षा दे रहे हैं।