Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पार्टी को नए नेतृत्व से मिलेगी नई दिशा: नायब सैनी
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष संगठन का चेहरा और कार्यकर्ताओं की आशाओं का केंद्र होता है। वह संगठन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बनकर पार्टी की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है, जब हरियाणा भाजपा को नया नेतृत्व, नई ऊर्जा और नई दिशा मिल रही है। सैनी ने कहा कि एक सफल प्रदेशाध्यक्ष केवल संगठन का विस्तार ही नहीं करता, बल्कि कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें सम्मान भी देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा और हर वर्ग तक उसकी पहुंच बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को और प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही पार्टी की जनसेवा की परंपरा को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में सतीश पूनिया, राव इन्द्रजीत सिंह, ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।