Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
1.25 लाख रुपये उधार लेकर चुकाने में विफल, अदालत ने किया भगोड़ा घोषित अजीत झा. चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के अपने ही मुलाजिम, सीनियर कॉन्स्टेबल विजय कुमार, को पकड़ने में नाकाम रही है। विजय लगभग एक साल से फरार हैं और जिला अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में भगोड़ा घोषित किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 निवासी रामयश ने दो साल पहले विजय के खिलाफ सवा लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में केस दर्ज कराया था। दोनों की पहले से अच्छी जान पहचान थी, और विजय ने जरूरत पड़ने पर रामयश से 1.25 लाख रुपये उधार लिए। बाद में चुकाने के लिए विजय ने एक चेक दिया, जो साइन मिसमैच के कारण बैंक में बाउंस हो गया। बार-बार समन भेजने के बावजूद विजय अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने उन्हें कुल 30 दिन का समय दिया, लेकिन 27 जनवरी 2025 को उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया। विजय भगोड़ा होने के बावजूद ड्यूटी पर सक्रिय पाए जा रहे हैं, जिससे शिकायतकर्ता रामयश ने सीधे एसएसपी कंवरदीप कौर को शिकायत दर्ज करवाई। रामयश के वकील अभिनव गोयल ने बताया कि उन्होंने अब विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया है। मामले में सवाल यह उठता है कि पुलिस कैसे अपने ही मुलाजिम को पकड़ने में विफल है और क्या अब भगोड़ा घोषित सीनियर कॉन्स्टेबल को न्यायालय की कार्रवाई के तहत जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।