링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Hoshiarpur: जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर द्वारा जुवेनाइल होम/ऑब्जर्वेशन होम में नशाखोरी के दुष्प्रभावों एवं उपचार संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु Barara: विकास के दावों के बीच बराड़ा में उठे सवाल, क्या शिकायत के बाद ही जागता है नगर पालिका प्रशासन? Barara: बराड़ा की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, पुलिस ने मांगे 25 CCTV कैमरे; अब नगर पालिका के फैसले का इंतजार Amritsar: कालका-शिमला रेलमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सेना और रेलवे ने 172 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया Jagraon: कथित पुलिस अत्याचार के खिलाफ उग्र हुआ संघर्ष, चार साल से धरने पर बैठे परिवारों के समर्थन में उतरीं किसान-मजदूर जत्थेबंदियां Jagraon: अकाली दल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प Jagraon: 70वीं जिला कराटे चैंपियनशिप में जीएचजी अकादमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, जीते चार पदक Jagraon: जगरांव के नए एसपी (ऑपरेशन) संजीव कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले- न्याय की उम्मीद लेकर आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा Ambala: संस्कृति, योग और तीज के रंग में सजा अंबाला, 100 बच्चों का हुआ सम्मान Ambala: सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, चित्रा सरवारा बोलीं- समझौता लागू करे सरकार Ambala: हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी टांगरी का संकट बरकरार; इनेलो ने सरकार से मांगा स्थायी समाधान
Logo
Uturn Time
जुवेनाइल/ऑब्जर्वेशन होम में नशा मुक्ति जागरूकता कैंप का आयोजन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : माननीय डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती आशिका जैन, आई.ए.एस. तथा डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाति शीमार के दिशा-निर्देशों अनुसार जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर द्वारा जुवेनाइल होम/ऑब्जर्वेशन होम में नशाखोरी के दुष्प्रभावों, इसकी रोकथाम तथा उपलब्ध उपचार सुविधाओं के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र से मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. जसलीन कौर, काउंसलर प्रशांत तथा जुवेनाइल होम के सुपरिटेंडेंट श्री पुनीत कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. जसलीन कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि नशाखोरी वर्तमान समय की एक गंभीर सामाजिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो न केवल नशा करने वाले व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नशे की लत एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर उपचार, काउंसलिंग एवं पारिवारिक सहयोग के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की शुरुआत अक्सर तंबाकू और सिगरेट जैसी आदतों से होती है, जिसके कारण तंबाकू को अन्य नशों की ओर ले जाने वाला “गेटवे ड्रग” भी माना जाता है। तंबाकू में हजारों हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं, जिनमें कई कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व शामिल हैं। तंबाकू का सेवन हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों, सांस संबंधी समस्याओं, कैंसर तथा शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू एवं अन्य सभी प्रकार के नशों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। डॉ. जसलीन कौर ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि यह व्यक्ति की पढ़ाई, रोजगार, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों से घृणा करने की बजाय उन्हें सही उपचार और काउंसलिंग के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर काउंसलर प्रशांत ने बताया कि नशा एक लंबे समय तक चलने वाली तथा दोबारा होने वाली बीमारी है, जिसका उपचार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने टेली-मानस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और नशे संबंधी सलाह एवं काउंसलिंग के लिए 24 घंटे चलने वाली नि:शुल्क हेल्पलाइन 14416 और 1800-89-14416 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला स्तर पर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 85580-01882 उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में सिविल अस्पताल होशियारपुर तथा सब-डिविजनल सिविल अस्पताल दसूहा में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां नशा प्रभावित व्यक्तियों का 15 से 21 दिनों तक डिटॉक्सिफिकेशन उपचार किया जाता है। इसके बाद आवश्यकता अनुसार मरीजों को सरकारी पुनर्वास केंद्र, मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर में 90 दिनों के लिए भर्ती करके उपचार के साथ-साथ पुनर्वास सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यहां मरीजों को व्यावसायिक कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन और रेड क्रॉस के सहयोग से विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स भी करवाए जाते हैं, ताकि वे समाज में पुनः आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जिला, सब-डिविजन और सी.एच.सी. स्तर पर ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिक चलाए जा रहे हैं, जहां मरीज एवं परिवार की लिखित सहमति के उपरांत ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से दवा आधारित उपचार शुरू किया जाता है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ओ.एस.टी. केंद्रों में इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों के लिए विशेष उपचार और सहायता सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। शिविर के अंत में उपस्थित सभी युवाओं एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।