लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में सर्जरी यूनिट से ड्रेसिंग का सामान चोरी होने के मामले में क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरी की गई सामग्री की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लुधियाना: सिविल लाइन डीएमसी अस्पताल के सर्जरी रूम से अस्पताल के ही क्लीनर द्वारा ड्रेसिंग का सामान चोरी कर लिया गया। अस्पताल स्टॉफ द्वारा जब जांच की गई तो वारदात का पता चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज संजीव कुमार की शिकायत पर हैबोवाल कलां के रहने वाले निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह डीएमसी अस्पतल में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर है।
जबकि उक्त आरोपी सर्जरी यूनिट-4 में क्लीनर कम हेल्पर है। 16 जुलाई को अस्पताल की सर्जरी यूनिट-4 में चोरी की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने वहां से कीमती ड्रेसिंग सामग्री चोरी कर ली। इसके बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।