링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Ujjain: उज्जैन शिवमय: भस्म आरती के बाद निकलेगी बाबा महाकाल की पहली राजसी सवारी, शिप्रा तट पर होगा जलाभिषेक - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु Barara: विकास के दावों के बीच बराड़ा में उठे सवाल, क्या शिकायत के बाद ही जागता है नगर पालिका प्रशासन? Barara: बराड़ा की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, पुलिस ने मांगे 25 CCTV कैमरे; अब नगर पालिका के फैसले का इंतजार Amritsar: कालका-शिमला रेलमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सेना और रेलवे ने 172 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया Jagraon: कथित पुलिस अत्याचार के खिलाफ उग्र हुआ संघर्ष, चार साल से धरने पर बैठे परिवारों के समर्थन में उतरीं किसान-मजदूर जत्थेबंदियां Jagraon: अकाली दल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प Jagraon: 70वीं जिला कराटे चैंपियनशिप में जीएचजी अकादमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, जीते चार पदक Jagraon: जगरांव के नए एसपी (ऑपरेशन) संजीव कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले- न्याय की उम्मीद लेकर आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा Ambala: संस्कृति, योग और तीज के रंग में सजा अंबाला, 100 बच्चों का हुआ सम्मान Ambala: सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, चित्रा सरवारा बोलीं- समझौता लागू करे सरकार Ambala: हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी टांगरी का संकट बरकरार; इनेलो ने सरकार से मांगा स्थायी समाधान
Logo
Uturn Time
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के पहले सोमवार पर धार्मिक उल्लास चरम पर है। भस्म आरती और पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पहली शाही सवारी के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। रामघाट पर शिप्रा जल से जलाभिषेक और गोपाल मंदिर में हरि-हर मिलन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा सेवाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
उज्जैन (Naren Danu) : श्रावण मास के पहले सोमवार पर धर्मनगरी उज्जैन पूरी तरह शिवमय हो गई है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज भगवान महाकाल अपनी पहली राजसी शाही सवारी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप धारण कर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मान्यता है कि इस दौरान अवंतिकानाथ अपनी प्रजा का हाल जानने स्वयं नगर की गलियों में पधारते हैं। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, झांझ-मंजीरों और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष के बीच पूरी उज्जैन नगरी भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगी। श्रावण और भाद्रपद मास में निकलने वाली छह पारंपरिक शाही सवारियों में यह पहली सवारी होगी। इस वर्ष पहली सवारी 3 अगस्त को निकाली जा रही है, जबकि अंतिम राजसी सवारी 7 सितंबर को निकलेगी। परंपरा के अनुसार दोपहर 3:30 बजे सभा मंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का विशेष पूजन होगा और शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से पालकी यात्रा प्रारंभ होगी। करीब डेढ़ किलोमीटर की यात्रा के बाद शाही सवारी रामघाट पहुंचेगी, जहां पवित्र शिप्रा नदी के जल से भगवान महाकाल का विशेष जलाभिषेक, पूजन और महाआरती संपन्न होगी। इसके बाद सवारी पुनः नगर भ्रमण करते हुए शाम लगभग 7 बजे महाकाल मंदिर लौटेगी। ऐसा रहेगा बाबा महाकाल की शाही सवारी का मार्ग महाकाल मंदिर से निकलने वाली पालकी गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। वापसी में रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी चौराहा से होकर पुनः महाकाल मंदिर पहुंचेगी। रामघाट पर जलाभिषेक, गोपाल मंदिर में होगा दिव्य हरि-हर मिलन रामघाट पर शिप्रा नदी के पवित्र जल से भगवान महाकाल का भव्य अभिषेक और महाआरती की जाएगी। वहीं गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और महाकाल के प्रतीकात्मक हरि-हर मिलन का दुर्लभ एवं दिव्य दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। परंपरा के अनुसार सशस्त्र पुलिस बल भगवान महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान करेगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन के व्यापक इंतजाम महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, इस वर्ष भी आरती के दौरान कार्तिक मंडप की पहली तीन पंक्तियों से श्रद्धालुओं को चलित आरती दर्शन की सुविधा दी जाएगी। प्रत्येक शाही सवारी में जनजातीय सांस्कृतिक दलों की मनमोहक प्रस्तुतियां और पांच भव्य एलईडी रथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 15 स्थानों पर मेडिकल टीमें, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। भस्म आरती में राजाधिराज स्वरूप के दिव्य दर्शन श्रावण मास के पहले सोमवार तड़के विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती विशेष वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। सुबह 2:30 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक एवं विशेष पूजन हुआ। भगवान का भांग, चंदन, रुद्राक्ष, रजत आभूषणों, पुष्पमालाओं और शेषनाग के रजत मुकुट से राजाधिराज स्वरूप में भव्य शृंगार किया गया। भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय का पूजन कर फल एवं मिष्ठान का नैवेद्य अर्पित किया गया, जबकि महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से पवित्र भस्म समर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। श्रावण के पहले सोमवार पर देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते श्रद्धालुओं के बीच पूरा महाकाल धाम "हर-हर महादेव" और "जय श्री महाकाल" के गगनभेदी उद्घोष से निरंतर गुंजायमान रहा।