링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Kurukshetra: सेल्फी विद तिरंगा से लेकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तक, कुरुक्षेत्र में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा पूरा जिला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु Barara: विकास के दावों के बीच बराड़ा में उठे सवाल, क्या शिकायत के बाद ही जागता है नगर पालिका प्रशासन? Barara: बराड़ा की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, पुलिस ने मांगे 25 CCTV कैमरे; अब नगर पालिका के फैसले का इंतजार Amritsar: कालका-शिमला रेलमार्ग पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सेना और रेलवे ने 172 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया Jagraon: कथित पुलिस अत्याचार के खिलाफ उग्र हुआ संघर्ष, चार साल से धरने पर बैठे परिवारों के समर्थन में उतरीं किसान-मजदूर जत्थेबंदियां Jagraon: अकाली दल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प Jagraon: 70वीं जिला कराटे चैंपियनशिप में जीएचजी अकादमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, जीते चार पदक Jagraon: जगरांव के नए एसपी (ऑपरेशन) संजीव कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले- न्याय की उम्मीद लेकर आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटेगा Ambala: संस्कृति, योग और तीज के रंग में सजा अंबाला, 100 बच्चों का हुआ सम्मान Ambala: सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, चित्रा सरवारा बोलीं- समझौता लागू करे सरकार Ambala: हर साल करोड़ों खर्च, फिर भी टांगरी का संकट बरकरार; इनेलो ने सरकार से मांगा स्थायी समाधान
Logo
Uturn Time
9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रत्येक घर, संस्थान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। स्कूलों में प्रतियोगिताएं, शहीद स्मारकों तक तिरंगा यात्राएं, सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनियां तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ‘सेल्फी विद तिरंगा’ डिजिटल अभियान के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इस जिले के हर व्यक्ति को अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर राष्ट्रप्रेम का संदेश देने की प्रशासन द्वारा अपील की है। अहम पहलू यह है कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे हरियाणा में गांव-गांव, शहर-शहर, वार्ड-वार्ड और घर-घर तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आज पूरे देश में एक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी भवनों तक सीमित था, लेकिन अब प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त कर रहा है। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना का संचार किया तथा आज भी यह नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोडऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस हर घर तिरंगा अभियान में सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा क्लबों, खेल संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि किसान अपने खेतों एवं घरों पर, व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर, कर्मचारी अपने कार्यालयों में तथा प्रत्येक परिवार अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति होगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तथा वंदे मातरम् के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ-साथ निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि जिला में तिरंगा यात्राएं, बाइक रैलियां, साइकिल रैलियां तथा ई-बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों के मार्ग स्थानीय शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा ऐतिहासिक स्थलों से होकर निर्धारित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को अपने स्थानीय इतिहास और वीर सपूतों के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक पार्कों, पुस्तकालयों, सभागारों, स्कूलों तथा कॉलेजों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक तिरंगे को पूर्ण सम्मान एवं ध्वज संहिता के अनुरूप फहराए। फटा अथवा गंदा ध्वज उपयोग में न लाएं तथा अभियान समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। इस विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रदर्शनी, संवाद एवं कैंडल लाइट मौन यात्रा के माध्यम से उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाए अथवा विस्थापन का दर्द सहा।