बार एसोसिएशन डेराबस्सी की ओर से अदालत परिसर स्थित बार पार्क में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रधान एडवोकेट विक्रमजीत सिंह दप्पर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े परिवारों के एडवोकेट शिव शर्मा और एडवोकेट दिलबाग सिंह सराओ को सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
डेराबस्सी : बार एसोसिएशन डेराबस्सी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पहली बार उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डेराबस्सी अदालत परिसर स्थित बार पार्क में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विक्रमजीत सिंह दप्पर ने कहा कि डेराबस्सी अदालत में पहली बार तिरंगा फहराया जाना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस दौरान एसोसिएशन के उपप्रधान राम कुमार धीमान, सचिव इंद्रपाल सिंह खैहरी, कैशियर हरप्रीत सिंह सैनी और लाइब्रेरी इंचार्ज सुच्चा सिंह ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले परिवारों के सदस्यों एडवोकेट शिव शर्मा और एडवोकेट दिलबाग सिंह सराओ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एडवोकेट रवि वधवा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देशभक्ति पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर एडवोकेट सुमित गोयल, सुरेश शर्मा, गुरजंट सिंह चौहान, राजेश सागर, जेबा परवीन, जगतार सिंह जनेतपुर, अमनजोत सौढ़ी, हिमांशु शर्मा, गुरमीत सिंह, कृष्ण गोपाल, अरुण गुप्ता, राजेश बैरागी, साहिल वालिया, विशाल गोयल और जगविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में बार सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।