Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
पंचकूला 8 फरवरी। तीजमाल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक एवं सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन वार्ड नंबर 13 के भाजपा नेता विपिन लिड्डू ने हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात कर ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित हो रहे तीजमाल क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं तथा खेल स्टेडियमों को आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में भी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विपिन लिड्डू ने खेल मंत्री को बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों को लगभग 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं और खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी को खेला जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने तीजमाल क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।