Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 13मार्च। मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते हुए एलपीजी संकट के कारण घरों में सिलेंडरों की किल्लत होने लगी है। इसको लेकर एजेंसियों पर लग रही लंबी लाइनें अब मुसीबत बन रही हैं। बरनाला जिले के गांव शैहना में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह गैस के लिए दो घंटे से लाइन में लगे थे। जानकारी के अनुसार, गांव शैहना निवासी भूषण कुमार मित्तल (66) अपने बेटे देवराज मित्तल के साथ आज सुबह 8 बजे से गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। उनका नंबर 25वां था। इंतजार के दौरान, सिलेंडर पर बैठे-बैठे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनका निधन हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक फैल गया। परिवारजन शव को घर ले गए हैं और पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जा रही है। भदौड़ हलके के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने इस मौत के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मृतक मजदूरी करके अपना घर चलाता था। धालीवाल ने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई।