Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/25 मार्च। किसानों ने अपनी सोना उगलने वाली सरसों की फसल की कटाई पूरी कर ली है और अब फसल धीरे-धीरे मंडियों में पहुंचने लगी है। नारनौल की अनाज मंडी में भी सरसों की आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, लेकिन व्यापारियों ने अपने स्तर पर सरसों की खरीद शुरू कर दी है। अनुमान है कि 28 मार्च से सरकारी खरीद शुरू हो सकती है। दक्षिणी हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां किसान पूरी तरह खेती पर निर्भर रहते हैं। इस बार सरसों की अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। कटाई के बाद किसान फसल को मंडी में लाने और बेचने की प्रक्रिया में जुटे हैं। किसानों के अनुसार उन्हें बाजार में करीब 6600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जिससे वे संतुष्ट हैं। व्यापारी भी अपनी ओर से खरीद कर रहे हैं और उचित दाम दे रहे हैं। सरसों की बढ़ती आवक को देखते हुए मार्केट कमेटी ने मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। किसानों के बैठने, बिजली-पानी और अन्य सुविधाओं के साथ अटल कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है ताकि उन्हें सस्ता भोजन मिल सके। साथ ही एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है और सभी किसानों की मंडी में एंट्री सुनिश्चित की जा रही है।