Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 4 अप्रैल: ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के मोर्चे पर पंजाब तेजी से देशभर के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इसी कड़ी में संजेव अरोड़ा से मुलाकात के लिए देश के दिग्गज उद्योगपति और हेल्थकेयर सेक्टर के प्रमुख चेहरे लुधियाना पहुंचे। बैठक में मेदांता के प्रमुख डॉ. नरेश त्रेहान , आरजे कॉर्प के रवि जयपुरिया, लेमन ट्री होटल्स के पतनजली केसवानी और मेदांता के डॉ. संदीप साहनी शामिल रहे। बैठक के दौरान पंजाब को निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने, विशेषकर हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े निवेश, अत्याधुनिक अस्पतालों की स्थापना और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण पर गहन चर्चा हुई। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की उच्चस्तरीय बैठकों से पंजाब में निवेश को नई गति मिलेगी, जिससे रोजगार सृजन के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।