Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
Logo
Uturn Time
नगर निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा और तैयारी तेज
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास)-कम-अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने आज ज़िले में होने वाले म्यूनिसिपल चुनावों के मद्देनज़र विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। निकास कुमार ने बताया कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत नगर कौंसिलों के आम चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मतदान 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करवाया जाएगा, जबकि मतगणना 29 मई को होगी। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियों से अवगत करवाते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निभाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार 16 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके उपरांत 18 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा उम्मीदवार 19 मई तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। बैठक के दौरान चुनाव ड्यूटी, पोलिंग स्टाफ की नियुक्ति, सुरक्षा प्रबंध, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, चुनावी सामग्री की उपलब्धता तथा आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निकास कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी संदीप सिंह, डिप्टी सीईओ ज़िला परिषद धारा कक्कड़ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।