Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सिटी रिपोर्टर डेराबस्सी 13 Feb : आखिरकार पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद यूएस के टेक्सास से समगोली के 28 वर्षीय हरदीप सिंह की बॉडी गांव पहुंची। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि उसकी मौत की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। हरदीप सिंह करीब डेढ़ साल पहले डंकी के जरिए भारत से कोलंबिया, पनामा, मैक्सिको के जंगलों से होते हुए अमेरिका पहुंचा था। करीब आठ महीने उसने मैक्सिको में ही बीताए। अच्छा कमाने की उम्मीद में जहां परिवार कर्ज का शिकार बना, वहीं नौजवाना बेटा भी खो दिया। हरदीप का परिवार 37 लाख रुपये की ठगी का अलग शिकार हुआ। गाँव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी एजेंट नितिन सैनी निवासी बरनाला और सुखविंदर सिंह सैनी निवासी भांखरपुर, डेराबस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। बहरहाल डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी एजेंट नितिन सैनी वासी बरनाला को गिरफ्तार उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। बता दें कि हरदीप सिंह जुलाई 2024 में घर से निकला था। मरने से पहले हरदीप ने एक वीडियो भी भेजी थी जिसमें उसने रोते हुए सीएम भगवंत मान, एमएलए कुलजीत सिंह रंधावा और ज़िला पुलिस प्रमुख मोहाली से मदद व उक्त आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की अपील की थी। वीडियो के कुछ दिन बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई।