Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कराटे प्रतियोगिता में बीवीएम ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, गुरजिंदर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक Panchkula: पंचकूला के Panchkula: पंचकूला के दो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टीदो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टी Zirakpur: ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के सामने युवती को बाइक ने मारी टक्कर, बेहोश होकर सड़क पर गिरी; एसएसएफ ने अस्पताल पहुंचाया Zirakpur: जर्नैल एन्क्लेव में बैरिकेड पर विवाद, रहवासियों ने जताई आपत्ति; पूर्व पार्षद नवी बोले—लोगों की मांग पर दोबारा लगाया Zirakpur: बरसात में जलभराव रोकने के लिए नगर परिषद की अपील, नालियों में कूड़ा न डालें शहरवासी : विर्क Panchkula: पंचकूला पुलिस के 30 हवलदार बने एएसआई, कमिश्नर पंकज नैन ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं Derabassi: गुरुद्वारा सिंह सभा पहाड़ी में नई प्रबंधक कमेटी का गठन, संगत की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला Zirakpur: फैक्ट्री पर पुलिस की दस्तक: जीरकपुर में फ्रूट बीयर यूनिट की जांच, फूड सेफ्टी मानकों पर उठे सवाल Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु Barara: विकास के दावों के बीच बराड़ा में उठे सवाल, क्या शिकायत के बाद ही जागता है नगर पालिका प्रशासन? Barara: बराड़ा की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, पुलिस ने मांगे 25 CCTV कैमरे; अब नगर पालिका के फैसले का इंतजार
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/1 मार्च। यूटर्न टाइम्स अखबार और जन हितैषी चैनल की ओर से लोधी क्लब में आयोजित री-लिव फेस्ट बेहद शानदार और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ। जिंदगी के बाद भी जिंदगी के संदेश के साथ यह आयोजन सचमुच जन आंदोलन का रूप लेता नजर आया। कार्यक्रम में शहर के हर वर्ग राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, कारोबारी, स्टूडेंट्स, युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने मंच से अंगदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉक्टरों ने अंगदान संबंधी लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और अंगदान से जुड़े भ्रमों को दूर करने का प्रयास किया। फेस्ट के दौरान लगभग 52 लोगों ने अंगदान का संकल्प लेकर रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर साथ ही मुफ्त मेडिकल कैंप में करीब 70 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। रक्तदान शिविर में लगभग 30 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने की दिशा में अहम योगदान दिया। इस सफल आयोजन के माध्यम से यूटर्न टाइम अखबार और जन हितैषी न्यूज चैनल ने समाज को अंगदान का रास्ता दिखाते हुए एक नई सकारात्मक सोच को मजबूती दी है। ---