Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 25 मार्च। पंजाब के हाउसिंग एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार के निर्देशों पर ग्लाडा के रेगुलेटरी विंग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव धांदरा, माणकवाल और महिमूदपुरा में 13 अवैध इमारतों और 3 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। ग्लाडा अधिकारियों के अनुसार, इन कॉलोनियों में बिना कानूनी मंजूरी के सस्ते प्लॉट देने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद जब डेवलपर्स ने निर्माण कार्य नहीं रोका, तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध निर्माणों को सील करने के साथ-साथ सड़कों और अन्य ढांचों को भी तोड़ा गया। मुख्य प्रशासक संदीप कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह विशेष मुहिम आगे भी जारी रहेगी, ताकि शुरुआती स्तर पर ही गैरकानूनी विकास को रोका जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि बिना मंजूरी वाली कॉलोनियों में प्लॉट या संपत्ति खरीदने से बचें, क्योंकि यहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाएंगी। ग्लाडा ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।